{"_id":"62249255dfda383bf03bd026","slug":"old-man-died-by-drowning-in-pond-police-handed-over-body-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: खेत की ओर गए बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस ने शव परिवार को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: खेत की ओर गए बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस ने शव परिवार को सौंपा
Sun, 06 Mar 2022 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पकड़ी बाजार(सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पकड़ी बाजार(सिद्धार्थनगर)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:22 PM IST
सार
मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि इसके परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। इसलिए नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण की उपस्थिति में पंचनामा बनवाकर शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत की ओर निकला एक बुजुर्ग फिसलकर पोखरे(तालाब) में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिवार को सौंप दिया। घटना रविवार सुबह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव में घटित हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के होरिला पुर गांव निवासी अपील उर्फ वकील अहमद (90) रोज की तरह भोर में ही खेती की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि वहां से लौटते समय गांव के बाहर पोखरे के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गए और डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले खोजने लगे। संदेह होने पर बगल के गांव सोनवली से गोताखोर को बुलाया गया और पोखरे में खोजबीन शुरू हुई। शव पोखरे से मिली।
विज्ञापन
मौके पर मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। आग्रह पर इटवा के नायब तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को उसके परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन