{"_id":"667dc99b159ecce1a20deb84","slug":"nutrition-gardens-will-be-built-at-200-anganwadi-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-119798-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 200 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाएगी पोषण वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 200 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाएगी पोषण वाटिका
Fri, 28 Jun 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों और आयुर्वेदिक औषधियों के लगाए जाएंगे पौधे
डुमरियागंज में 24 और भनवापुर में 18 केंद्रों शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जिले के 3140 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 200 केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित की जानी है। इनमें से डुमरियागंज ब्लॉक में 24 और भनवापुर में 18 केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाई जानी है। इसमें फल, आयुर्वेदिक औषधियों के अलावा साग-सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे।
पोषण वाटिका से पैदा होने वाली सब्जियां रसोई में तैयार कर बच्चों को खिलाई जाएंगी, ताकि बच्चों को भरपूर पोषण मिल सके। इसके लिए विभाग ने सभी सीडीपीओ व अन्य विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डुमरियागंज के सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित करने की कार्य योजना तैयार की गई है, पहले 24 केद्रों पर इस योजना को अमल में लाया जाएगा।