{"_id":"615f2e008ebc3e62502382c0","slug":"now-the-crisis-of-oxygen-will-go-away-siddharthnagar-news-gkp4120994135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑक्सीजन का संकट होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑक्सीजन का संकट होगा दूर
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में ऑक्सीजन उत्पादन संयन्त्र का लोकार्पण करते सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑक्सीजन का संकट होगा दूर
सिद्धार्थनगर। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला अस्पताल एवं सीएचसी बर्डपुर में स्थापित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण किया। लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन और ऑक्सीजन उपलब्ध कराना भारत के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन इस कठिन कार्य को हमारे वैज्ञानिकों ने अपने देश में ही करके आत्मनिर्भर भारत की मिशाल पेश की है।
इसके पूर्व सांसद जगदंबिका पाल की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद जिला अस्पताल में 150 बेड पर सप्लाई के लिए 112 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र तथा बजाज शुगर मिल की ओर से सीएचसी बर्डपुर में 33 लाख की लागत से 50 बेड पर सप्लाई के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया। उससे यहां और अन्य जनपदों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा तथा शिक्षा दोनों एक जगह ही प्राप्त होगी। अब इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जनपद में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित हो जाने से हमें बाहर से ऑक्सीजन नहीं मंगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में पीएम केयर फंड व अन्य स्रोतों से 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। जनपद में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, डॉ. एके झा, डॉ. शिल्पी गंगवार, डॉ. कनिका मिश्रा मौजूद थे।
... तो साढ़े चार सौ बेड पर मिल सकेगी ऑक्सीजन की सप्लाई
जिला अस्पताल में डेढ़ सौ और सीएचसी बर्डपुर में 50 बेड की सप्लाई वाले ऑक्सीजन संयंत्र के लोकार्पण के साथ जिला अस्पताल में 133 लाख रुपये की लागत से 50 बेड पर सप्लाई देने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पहले से क्रियाशील है। इससे वर्तमान में ढाई सौ बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई देने की क्षमता जिले में हो गई है। वहीं 42 लाख रुपये की लागत से सीएचसी डुमरियागंज में 50 बेड, 42 लाख की लागत से सीएचसी बर्डपुर में 50 बेड एवं सीएचसी इटवा में 100 बेड के लिए ऑक्सीजन संयंत्र लगना प्रस्तावित है। इनके स्थापित होने के बाद जिले में साढ़े चार सौ बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई देने की क्षमता हो जाएगी।