फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now rail directly Lucknow, Mumbai

अब रेल से सीधे लखनऊ, मुंबई

Sun, 22 Nov 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
आमान परिवर्तन के बाद बढ़नी-गोंडा रेल खंड पर बड़ी लाइन की पहली ट्रेन को रवाना करने आए रेल मंत्री ने जिलेवासियों के सपनों की रेल को भी हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित रेल लाइन की शुरुआत करते हुए उन मांगों पर भी सहमति जताई, जो वर्षों से क्षेत्र के लोग उठाते रहे हैं। सांसद जगदंबिका पाल की पहल पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने गोरखपुर से लखनऊ वाया नौगढ़, बढनी ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

 हालांकि इस ट्रेन का समय क्या होगा, यह स्पष्ट नहीं किया। इसके लिए रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल वाया नौगढ़, बढनी को जाने वाली नई साप्ताहिक टे्रन को सप्ताह में दो बार चलाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन दोनों ट्रेनों के संचालन से सिद्धार्थनगर भी देश के अन्य हिस्सों से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। कार्यक्रम में सांसद की ओर से गोरखपुर से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अयोध्या होते हुए इलाहाबाद तक के लिए ट्रेन सेवा की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। वर्षों पुरानी मांगों पर रेल मंत्री की सहमति के बाद जिले वासी खुशी से झूम उठे हैं। अब तक लखनऊ, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों को जाने के लिए लोगों को गोरखपुर से टे्रन पकडनी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed