फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now it is not a compulsion to get treatment in another district: MP

अब दूसरे जिले में इलाज करना मजबूरी नहीं: सांसद 16-40-50

Fri, 17 Sep 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now it is not a compulsion to get treatment in another district: MP
मेडिकल कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अब दूसरे जिले में इलाज करना मजबूरी नहीं : सांसद
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिले को अग्रणी जनपद में लाकर इसके विकास को बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य की भूमिका अहम है। इसे साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हैं। ऐसे में अब दूसरे जिले में इलाज के लिए लोगों की मजबूरी नहीं रहेगी।
सांसद जगदंबिका पाल शुक्रवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विचार संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम रही। यही कारण रहा कि इतिहास में पहली बार इनके सम्मान में पीएम, सीएम की ओर से कई अहम कदम उठाए गए। मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिटेंड को सौभाग्यशाली समझें। इस धरती से बुद्ध भगवान ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया था, अब आने वाले समय में कॉलेज के चिकित्सक भी पूरे विश्व में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने का संदेश देने में सफल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कॉलेज के चिकित्सकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, डीएम दीपक मीणा, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. कनिका मिश्रा ने किया। इस मौके पर डीडीओ शेषमणि सिंह, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, डॉ. अनूप यादव, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सना जमाल, डॉ. एकता द्विवेदी, डॉ. शिल्पी गंगवार, डॉ. प्रतिभा, डीसी पाठक, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed