फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to close 36 schools running without recognition

Siddharthnagar News: बिना मान्यता संचालित 36 विद्यालयों को बंद करने की नोटिस

Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to close 36 schools running without recognition
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जांच कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर के निर्देश पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद करने और न मानने पर अन्य कार्रवाई करने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत बिना मान्यता के संचालित मिठवल ब्लॉक में 20 और बांसी ब्लॉक के 16 विद्यालयों को नोटिस देकर स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल की ओर से विजडम एलीमेंट्री स्कूल, बाइट फ्चूचर सेंट्रल एकेडमी खिरौहा, आरएसएम पब्लिक स्कूल डडवा राजा, स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन गौरा पचपेड़वा, वीआरडी पब्लिक स्कूल, बीआरसी पब्लिक स्कूल मसिना खास, सिद्धार्थ पब्लिक उमावि. कपिया कला, बाबा कटेसर नाथ शिक्षण सेवा संस्थान साड़ी खुर्द, लार्ड बुद्धा एकेडमी नदांव, मांटेसरी पब्लिक स्कूल बरहपुर, गणेश पब्लिक स्कूल मसिना द्वितीय, आरएमडी पब्लिक स्कूल गोरवापार, स्वामी विवेकानंद रमवापुर भइया, पीपुल्स पब्लिक स्कूल पिपरा नानकार, एमके पब्लिक स्कूल पठनपुरवा, आरके पब्लिक स्कूल हरैया, श्रीमती एसडी एजुकेशनल एकेडमी कठोलवा, बाबू रूस्तम सिंह इंटर कॉलेज सेहरी सेवक, सिद्धार्थ कांवेंट एकेडमी डबरा समोगरा, एएन शर्मा पब्लिक स्कूल बनगवा बगैर मान्यता के चल रहे हैं। जबकि बांसी बीईओ की रिपोर्ट में आरके इंटरनेशनल एकेडमी नगवा सूपा, आरएसएस एकडेगवा, एसएम पब्लिक स्कूल जीवपुर, पीजी पब्लिक स्कूल मऊ असोगवा, बीडीएस जूनियर हाईस्कूल एकडेगवा, न्यू सनसाइन हाईस्कूल पटखौली, नेहरू शिक्षा समिति चेतिया, एसके नालेज स्कूल बेलबनवा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल नेटवाह गोनहा चौराहा, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन नेटवाह बसंतपुर, मां सरस्वती शिक्षण संस्थान तलपुरवा, ज्ञानदीप एजुकेशनल एकेडमी स्कूल महुआ कला, स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम पटखौली शामिल है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिले के अन्य ब्लाकों में भी ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed