फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to 4222 vehicle owners in tax arrears

Siddharthnagar News: टैक्स बकाए में 4222 वाहन स्वामियों को नोटिस

Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to 4222 vehicle owners in tax arrears

विज्ञापन
बस्ती। परिवहन विभाग के बकाएदार वाहन स्वामियों पर सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन के पत्र के बाद विभाग ने 20 हजार रुपये से अधिक के बकाया वाहनों के संचालकों को नोटिस जारी किया है।
मंडल के तीनों जनपदों के कुल, 4222 वाहन स्वामियों पर 54.41 करोड़ रुपये का कर बकाया है। बताया गया कि बकाया न जमा करने पर अब आरसी जारी होगी।
आरटीओ प्रशासन फरीद उद्दीन ने बताया कि जनपद बस्ती में 1864 वाहनों पर 30.63 करोड़ रुपये बकाया है। इसी प्रकार जनपद सिद्धार्थनगर में 1017 वाहनों पर 7.83 करोड़ और जनपद संतकबीरनगर में 1341 वाहनों पर 15.95 करोड़ वाहन कर बकाया है।
विज्ञापन

उपरोक्त सभी वाहन स्वामियों को संबंधित कार्यालयों के द्वारा पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि नोटिस प्राप्ति उपरांत अविलंब वाहन के प्रति देय बकाया कर का भुगतान करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जानकारी या सहायता के लिए जनपद के एआरटीओ कार्यालय से संपर्क किया जा सकेगा। बताया कि नोटिस प्रेषित किये जाने के उपरांत भी यदि बकायेदारों के द्वारा देय बकाया कर नहीं जमा कराया जाता है तो बकाया वसूली के लिए वसूली पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed