{"_id":"653428223148fdf7b40ba434","slug":"notice-to-10-fertilizer-shops-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7019-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियमितता में 10 खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियमितता में 10 खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी
Sun, 22 Oct 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
खाद और बीज में मिलावटखोरी रोकने के लिए चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद और बीज में मिलावट की हकीकत जानने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को बांसी में एसडीएम के साथ उर्वरक की दुकानों की जांच की। गड़बड़ी मिलने पर 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया किया गया। वहीं, मिलावटी के संदेह में 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
बुआई का सीजन आते ही मिलावटी खाद और नकली बीज से बाजार पट जाता है। नकली बीज और खाद का प्रयोग करने वाले किसान बर्बाद होते हैं। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि और राजस्व विभाग की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है।
शनिवार को जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल और एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों की जांच की। इसमें खाद और बीज दोनों के नमूने लिए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, पांंचों तहसीलों की टीमों ने कुल 60 उर्वरक की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
इसमें मिलावटी के संदेह में 38 खाद और बीज के नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही गड़बड़ी मिलने पर 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तय समय पर जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई। साथ ही जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कहीं मिलावट की शिकायत मिली तो जांच करके केस दर्ज करवाया जाएगा।