फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   notice issue to mla

सदर विधायक को नोटिस

Sat, 26 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सर्द मौसम में जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। कारण कि सदर विधायक विजय पासवान को सपा के प्रदेश महासचिव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्तता की बात कही गई है। विधायक को 28 दिसंबर तक इस संबंध में जवाब देना है।
विज्ञापन


 इसका कारण बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विधायक के भाई की निर्दलीय दावेदारी बतायी जा रही है। नोटिस के बाद सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चुनाव रोचक हो गया है।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य के कुल 48 पद हैं।

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सपा ने इसके लिए गरीबदास चिनकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सदर विधायक इस पद के लिए पत्नी मंजू पासवान और भाई रामलाल पासवान की पैरवी करते रहे हैं। पार्टी की घोषणा के बाद पत्नी     की दावेदारी तो वापस हो गई, मगर भाई रामलाल पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट घोषणा के बाद से ही उनके मैदान में उतरने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। भाई को विधायक के समर्थन की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद मामले में हस्तक्षेप किया था।

23 दिसंबर को सीएम ने विधायक को लखनऊ बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पार्टी के घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम करें। बृहस्पतिवार को विधायक के भाई रामलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
विरोधी खेमे ने मामला लखनऊ पहुंचाया तो नेतृत्व की भौंहे टेढ़ी हो गईं।

 प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने विधायक को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 28 दिसंबर तक जवाब मांगा है। पत्र में उल्लेख है कि परोक्ष रुप से अपने भाई को उम्मीदवार बनाकर विधायक सपा प्रत्याशी के विरोध में कार्य कर रहे हैं।


इसकी प्रति जिलाध्यक्ष अजय चौधरी को भी भेजी गई है।कपिलवस्तु विधायक विजय पासवान ने बताया कि अभी मेरे पास कोई पत्र नहीं आया है, सूचना जरूर मिली है। पार्टी का निर्देश हमारी प्राथमिकता है। पार्टी जो कहेगी, उसके निर्देशों को पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed