{"_id":"62a8d80d023b3a3bf96cd00f","slug":"note-down-detail-siddharthnagar-news-gkp440327929","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के समय आधार व मोबाइल नंबर अंकित करें : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के समय आधार व मोबाइल नंबर अंकित करें : सीओ
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना सभगार में सीएससी संचालकों के साथ बैठक करते सीओ हरिश्चंद्र और एसओ जय प्रकाश दूबे। स?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के समय आधार व मोबाइल नंबर अंकित करें : सीओ
- शोहरतगढ़ थाना परिसर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बैंकों के सीएससी संचालकों की मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना के सभागार में सीओ हरिश्चंद्र के नेतृत्व में हुई बैठक में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि सबसे पहले सीएससी संचालक अपने-अपने केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टि से सीसी कैमरा लगवाएं। रजिस्टर में पैसो के लेनदेन, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर का विवरण भी अंकित करें।
उन्होंने बताया किसी भी सीएससी संचालक को बड़े रकम की निकासी करनी हो तो जागरूक जरूर रहे। सभी संचालक बैंकिंग कार्य को करते समय सतर्क रहें। सीएससी संचालक अपने-अपने बीट के सिपाहियों से तालमेल जरूर रखे, जिससे कोई भी घटना घटित होगी तो बीट के सिपाही से मदद मिल जाएगी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा कि आम लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। आए दिन शिकायती पत्र मिल रहे हैं। सभी संचालक सतर्क रहें। किसी भी अंजान व्यक्ति को पैसा न दें। लेनदेन के समय किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई संदेह हो तो उस गतिविधि की सूचना थाने पर तत्काल दें। इस दौरान एएसआई मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, सीएससी संचालक रामकृपाल, सूरज कुमार मद्धेशिया, अरुण चौधरी, तबारक अली, वीरेंदर, दीपक सुनील कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।