फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Not tham Raha soil mining game, questions on administration's claims

Siddharthnagar News: रेंजर ने ठेकेदार के लड़के से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Thu, 13 Feb 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not tham Raha soil mining game, questions on administration's claims
-मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पननी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। आम के पेड़ की कटान के दौरान परमिट की जांच करने गए रेंजर द्वारा ठेकेदार के लड़के को मारने-पीटने और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पननी का है, और वॉयरल वीडियो बुधवार की शाम का बताया जा रहा है।
वीडियो को लेकर ग्राम पननी निवासी प्रभात पांडेय ने बताया कि उन्होंने नौ पेड़ों की कटान के लिए परमिट का आवेदन 12 दिसंबर को किया। वन विभाग ने 10 फरवरी को परमिट जारी कर दी। इसके बाद पेड़ों की कटान के लिए ठेकेदार को नौ पेड़ बेच दिए। कटान चल रही थी, तभी बुधवार की शाम रेंजर राजेश कुशवाहा, हमराहियों के साथ पहुंचे और पूछताछ करने लगे। कुछ दी देर बाद वह ठेकेदार के लड़के करन यादव को मारने-पीटने लगे और उसके साथ अभद्रता करने पर उतारू हो गए। इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। प्रभात पांडेय ने बताया कि जिन पेड़ों की परमिट बनी थी उसी काे काटा जा रहा था। अचानक रेंजर पहुंचे और पेड़ काटने से मना करने लगे और मारने-पीटने पर आमादा हो गए। अगर परमिट में कोई शिकायत थी तो क्यों जारी किया गया और क्या जांच करने आए थे, यह बात समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंजर राजेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने परमिट कैंसिल कर दी थी। उसके बाद कैसे जारी कर दी गई, इसकी जांच की जाएगी।
--------------
संक्षेप---रोक के बाद भी काटे जा रहे हरे पेड़

पथरा। क्षेत्र में हरे पेड़ों को लगातार काटने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का है। जहां गांव के पूरब बाग में कई प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काट डाला गया। इस संबंध में फॉरेस्ट गार्ड अवनीश मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात्रि पेड़ काटने की सूचना मिली थी। जाकर जांच की गई है। संबंधित पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed