फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   not enough rainfall

पर्याप्त बारिश नहीं होने से चिंतित हैं किसान

Sun, 24 Jul 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
not enough rainfall
लोटन क्षेत्र के मशीन से खेत में पानी चलाते किसान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पर्याप्त बारिश नहीं होने से चिंतित हैं किसान
विज्ञापन

- लोटन, उसका बाजार व बर्डपुर में हुई हल्की बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/लोटन। पिछले पांच दिन से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद खेती के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। लोटन, उसका बाजार व बर्डपुर में किसानों को खेत में सिंचाई करनी पड़ रही है।
खेत में रोपित धान की फसल को भी पर्याप्त नमी नहीं मिल पाई है। बारिश कम होने की वजह से धान की रोपाई करने के दौरान किसानों को पंपिंग सेट चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोटन, बर्डपुर, ककरहवा, मोहाना, ठोठरी, सिकरी के तमाम क्षेत्रों मे बारिश न होने के चलते किसान परेशान हैं। जुलाई माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन कुछ गांव के किसान धान की रोपाई तक नहीं कर सके हैं, जबकि इससे पहले धान की रोपाई का कार्य पूर्ण हो जाता था। वहीं जो किसान खेत में धान की रोपाई कर चुके हैं, वे भी सिंचाई के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम तरघौना के किसान सालिक राम का कहना है कि प्रति एकड़ पांच हजार रुपये की लागत खेत में धान की रोपाई कर चुके हैं। अगर बारिश नहीं हुई तो फसल सूख जाएगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनका पेट भरना मुश्किल हो जाएगा।

हरवंशपुर के किसान नजाबुद्दीन का कहना है कि खेत में मजदूरी, जोताई, खाद, पानी, निराई में अधिक धन खर्च हो चुका है। अब निजी संसाधन से सिंचाई करने की स्थिति नहीं है। अब बारिश नहीं हुई तो परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed