{"_id":"640cb93f73480ba50c097394","slug":"not-a-single-player-got-admission-in-the-hostel-siddharthnagar-news-c-7-1-81699-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच साल में एक भी खिलाड़ी को नहीं मिला छात्रावास में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच साल में एक भी खिलाड़ी को नहीं मिला छात्रावास में प्रवेश
Sat, 11 Mar 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों के अभाव में उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में जिले के एक भी खिलाड़ी को आवासीय छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाया है, जबकि छात्रावास में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए कॅरियर की डगर आसान हो जाती है।
जिला स्पोट्स स्टेडियम में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश चयन/ट्रायल्स 13 से 20 मार्च तक होगा। फिलहाल 19 विभिन्न खेलों के 19 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए फार्म खरीदा है। खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 12 से 15 वर्ष उम्र के खिलाड़ी ट्रायल देंगे। जिन खिलाड़ियों को प्रवेश मिल जाएगा, उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अपनी टीम के साथ बिना कोच के एकलव्य प्रयास करने वाले खिलाड़ियों की कोशिश है कि उन्हें भी प्रवेश मिल जाए, जिसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के अंतर्गत मात्र एथलेटिक्स कोच सुमन सिंह हैं, जबकि अन्य खेलों में कोई कोच नहीं है। यही कारण है कि जिले के खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में वॉलीबॉल की गायत्री, अनुष्का और मन्नौवर का चयन हुआ था, इन खिलाड़ियों को बढ़नी में निजी प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया तो सफलता मिली।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 13 मार्च से ट्रायल शुरू होगा, जिसके लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। नए सत्र में प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
ट्रायल की तिथि
- जिम्नास्टिक, तैराकी, बालक वर्ग 12 वर्ष, 13 मार्च
-जिम्नास्टिक, तैराकी, बालिका 12 वर्ष 14 मार्च
- कुश्ती, हॉकी, वाॅलीबाॅल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बालक वर्ग 15 वर्ष 13 मार्च
- कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस बालिका वर्ग 15 वर्ष 14 मार्च
- क्रिकेट बालक वर्ग 15 वर्ष 17 मार्च
- कबड्डी, बास्केटबाल, तीरांदाजी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैंडबाल, बालक वर्ग 15 वर्ष 17 मार्च
- कबड्डी, बॉस्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाल, बालिका वर्ग 15 वर्ष 18 मार्च