फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nodal officer knew the reality of government system

नोडल अफसर ने जानी सरकारी व्यवस्था की हकीकत

Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer knew the reality of government system
नोडल अफसर ने जानी सरकारी व्यवस्था की हकीकत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बांसी। बस्ती मंडल के आयुक्त और जिले के नोडल अफसर गोविंद राजू एनएस ने बांसी तहसील अंतर्गत विभिन्न सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं, सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर मिली खामियों को दूर करने की हिदायत भी दी।
बस्ती मंडल के आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बांसी और खेसरहा का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम क्लास रूम, रसोई, स्टोर रूम आदि को देखा। वार्डेन को सफाई के साथ सभी कक्षाओं के बच्चों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अलग-अलग कक्ष पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी के निरीक्षण में खराब फर्नीचर और आलमारियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद बांसी में बने कान्हा गोशाला के निरीक्षण में आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को गोवंश को भूसा के साथ पशु आहार, चोकर देेने के निर्देश दिए। बीमार गोवंश को अलग रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भूसा, चोकर, पशु आहार के स्टाक रूम का भी निरीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी के निरीक्षण में उन्होंने टीकाकरण कक्ष, ओपीडी कक्ष आदि को देखा। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के लिए कहा गया। अंत में आयुक्त ने कांशीराम आवास कालोनी बांसी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed