{"_id":"6643e333d093542eca0d3fa4","slug":"no-videography-during-polling-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117480-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता के वोट डालते नहीं करनी है वीडियोग्राॅफी : नीमा अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता के वोट डालते नहीं करनी है वीडियोग्राॅफी : नीमा अरोड़ा
Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव संबंधी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो एवं वीडियाे किसी अन्य व्यक्ति को कदापि नहीं देंगे। नामित अधिकारी को ही उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं का वोट डालते हुए किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी नहीं करेंगे। मतदान की सुचिता, पवित्रता एवं गोपनीयता आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक है। पीठासीन अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
ये बातें सामान्य प्रेक्षक नीमा अरोड़ा ने विकास भवन के आंबेडकर सभागार में क्रिटिकल बूथों पर वीडियोग्राफी एवं कैमरा टीम के कार्यों के संबंध में हुई बैठक में कहीं। प्रेक्षक ने कहा कि कैमरा पूरी तरह चार्ज हो, अतिरिक्त बैटरी उपलब्ध रहे, बैटरी का चार्जर साथ में रहे, कैमरे में चिप ठीक प्रकार से लगी रहे। किसी घटना विशेष की वीडियोग्राॅफी अनिवार्य रूप से बने, वीडियोग्राॅफी कार्य का प्रारंभ जिस स्थान से किया जा रहा है उस स्थान पर अंकित स्थल आदि का नाम सर्वप्रथम रिकार्ड किया जाए। मतदान के दिन मतदान स्थल पर मोबाइल कदापि न ले जाएं।
मजिस्ट्रेट व अधिकारी के आदेशों का पालन करें। मतदान दिवस के दिन माकपोल की वीडियोग्रॉफी अनिवार्य रूप से की जाय। वीडियोग्राॅफी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डीपीआरओ कार्यालय जिला सलाहकार अमित श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9628508383 से संपर्क स्थापित करें। विशेष समस्या आने पर डीपीआरओ पवन कुमार के मोबाइल नंबर 9068246519 पर संपर्क करें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, एडीपीआरओ दिनेश कुमार राय उपस्थित रहे।