फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No parking available, vehicles on the footpath... pedestrians struggle to find a way.

Siddharthnagar News: पार्किंग नदारद, फुटपाथ पर गाड़ियां...पैदल तलाशते हैं राह

Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
No parking available, vehicles on the footpath... pedestrians struggle to find a way.
शहर में ​स्थित सेलटैक्स कार्यालय के सामने खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के बाजार और सरकारी-निजी दफ्तरों में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ भी। पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं होने की वजह से इन गाड़ियों का जमावड़ा फटपाथ और सड़कों की पटरियों पर ही होता है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फुटपाथ को पैदल राहगीरों का अधिकार बताया है लेकिन यहां यह अधिकार रोजाना अतिक्रमण की जद में होता है। पैदल लोग राह तलाशते नजर आते हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ और सड़कों की पटरियों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का कब्जा होने की वजह से पैदल लोग सड़कों पर उतरने और हादसे का जोखिम उठाने को मजबूर हैं।
फुटपाथों पर गाड़ियां खड़ी करने वाले लोग पार्किंग के अभाव में इसे मजबूरी बताते हैं। इसका खामियाजा पैदल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा संकट शहर के तकरीबन सभी प्रमुख चौराहों और बाजारों में नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्स टैक्स कार्यालय परिसर के बाहर सड़क किनारे बाइक और कारों की लंबी कतारें नजर आती हैं। विभागीय काम से आने वाले लोग वाहन सड़क की पटरियों पर खड़े कर अंदर चले जाते हैं। कामकाज के दिनों में यहां पांच सौ से अधिक बाइक और सौ से ज्यादा कार सवारों का आना-जाना रहता है। सड़क की पटरियों और फुटपाथ पर इन गाड़ियों का कब्जा रहता है। ऐसे में पैदल राहगीरों को मुख्य सड़क का सहारा लेना पड़ता है।

शहर में पार्किंग नहीं, इसलिए फुटपाथ पर वाहन : नौगढ़ में कलक्ट्रेट, अस्पताल, बैंक, बाजार और अन्य सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद शहर में एक भी सार्वजनिक पार्किंग स्थल नहीं है। नगर पालिका ने दो स्थानों पर पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया लेकिन दोनों योजनाएं अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। ऐसे में वाहन चालकों के सामने सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed