{"_id":"652eca75de3971f5ba005ab7","slug":"no-doctor-should-prescribe-outside-medicine-cmo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-6640-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा न लिखें : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा न लिखें : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने मंगलवार को सीएचसी शोहरतगढ़ में डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों की बाहर की दवा न लिखें। मरीजों से डाॅक्टर, कर्मचारी व स्टाफ नर्स अच्छा व्यवहार करें तथा ठीक से उनका इलाज करें। सीएमओ ने प्रसुताओं से कहा कि कोई भी पैसा मांगे तो न दें। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दवा स्टोर कक्ष,पैथालोजी व आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के अंदर डेंटल चेयर कीट यहां उपलब्ध हो जाएगी। दांत के रोगियों को इलाज के लिए अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बाहर के मेडिकल स्टोर के दलाल हॉस्पिटल में न घुसने पाएं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डाॅ. आरके मौर्या, डाॅ. एसके भारती, हरेंद्र सिंह कमल त्रिपाठी और लालजी शर्मा मौजूद थे।