फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No clue found in Bahari, now police eye on local gang

Siddharthnagar News: बहरियों में नहीं मिला सुराग, अब लोकल गैंग पर पुलिस की नजर

Mon, 22 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
No clue found in Bahari, now police eye on local gang
- कारोबारी की गाड़ी से 6.३३ लाख रुपये लेकर निकलने वाले बदमाश की तलाश में लगी पुलिस
विज्ञापन


- नौसुखिया गैंग के होने के पुलिस को मिल रही इनपुट

- सनई चौराहे पर 19 मार्च को चेकिंग के दौरान गाड़ी के स्टेयरिंग के पास डिक्की से गायब हुए रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से 6.33 लाख रुपये चोरी के मामले की जांच में जुटी पुलिस बाहरी की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई ठोस इनपुट हाथ नहीं लगा है। अब नये गैंग तैयार होने के संकेत हैं। इसके बाद पुलिस ने लोकल पर मूमेंट पर तेज कर दी है।

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनरेज सिंह डीसीएम के स्टेयरिंग के पास डिक्की से 6.३३ लाख रुपये 19 मार्च को चोरी हो गया था। वह भी पुलिस की नाक के नीचे से, मौके पर चेकिंग चल रही थी और रुपये लेकिन गया था। सीसी कैमरे से रुपये निकालने का सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। लेकिन उसमें हुलिया, बाइक तो दिखा है, लेकिन चेहरा और बाइक का नंबर ट्रेस नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ से सनई और आसपास के 50 से अधिक सीसी कैमरों के फुटेज में भी आते हुए देखा गया है। पुलिस को सनई गांव तक सीसी कैमरे में उसके लोकेशन मिले थे। इसके बाद जांच बढ़ी तो जोगिया और फिर बांसी हाईवे पर देखा गया। लेकिन जोगिया के बा आगे का लोकेशन नहीं मिला। पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। बाहर से क्लू नहीं मिला तो अब जांच टीम लोकल पर फोकस कर रही है। उसे आशंका है कि नौसुखिया गैंग तैयार हो गया है। इसलिए मुखबिरों को अलर्ट किया है। संदिग्ध गतिविधि वालों के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस को कुछ संकेत मिले हैं, इसलिए मुखबिर अलर्ट किया है। इस संबंध में सीओ सदर सुजीत कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। हर बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। सदर पुलिस के अलावा टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed