{"_id":"60eb18748ebc3e741112e74a","slug":"nh-becomes-trouble-in-kakarhawa-people-are-troubled-by-water-siddharthnagar-news-gkp4014667148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरहवा में एनएच बना मुसीबत, पानी से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरहवा में एनएच बना मुसीबत, पानी से परेशान लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरहवा में एनएच बना मुसीबत, पानी से लोग परेशान
सड़क के दोनों तरफ नाली तो बनी, लेकिन सफाई नहीं होने से बारिश में भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। एनएच की ओर से सड़क के दोनों तरफ बनाए गए नाली के कारण ककरहवा में कई घरों के लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। सड़क के दोनों तरफ बनीं नालियों के जाम होने और पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी व नई बनी नाली का पानी लोगों के घरों में जा रहा है। इससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मगर जिम्मेदार समस्या समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं।
रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद ककरहवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर एनएच-233 पर पानी का जाम लग गया। इसके बाद यह सड़क कम तालाब ज्यादा प्रतीत होने लगा। कस्बावासियों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ बनी नालियों को बनाते समय ही एनएचकर्मी मानक के विपरीत नाली निर्माण कार्य किए थे तथा पानी निकास की व्यवस्था नहीं किए थे। बनने के बाद इसमें पड़ा कचरा भी साफ नहीं किया गया। जिसके कारण यह पूरी तरह जाम है। नाली के पानी का कोई स्थायी निकास का प्रबंध भी अब तक एनएच की ओर से नहीं किया जा सका है। हल्की बरसात होने के बाद नाली का पानी उल्टा लोगों के घरों में जा रहा है। जिसके कारण लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। कस्बा निवासी सूर्यलाल मोदनवाल, सुनील, जयप्रकाश शुक्ल, घनश्याम वर्मा, विनोद वर्मा, राधेश्याम, रविंद्र मिश्र, पंडित जवाहर लाल वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, गणेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, अजय कसौधन, बबलू अग्रहरि, शिवपूजन, रामनेवास कसौधन, पौड़ी गुप्ता, गुलाब आदि ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार एनएच विभाग सहित उच्चाधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग प्रदर्शन को मजबूर होंगे।