{"_id":"69d2b5058fa4fc38b405ac3a","slug":"new-twist-in-religious-conversion-controversy-opposition-leader-assures-security-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156155-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन विवाद में नया मोड़, नेता विरोधी दल ने दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन विवाद में नया मोड़, नेता विरोधी दल ने दिया सुरक्षा का भरोसा
Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
इटवा। धोबही गांव में धर्म परिवर्तन के विवाद के बीच रविवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन से वार्ता कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस संबंध में रामप्रसाद उर्फ टकालू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि धर्म परिवर्तन की बातें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं। हालांकि वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित के अनुसार, असल विवाद पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। रामप्रसाद का कहना है कि वह अपने भाई से अपना हिस्सा मांग रहे थे, लेकिन हिस्सा देने के बजाय उन्हें ओर अन्य लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए यह कहानी गढ़ी गई है। रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि वह भाजपा के पदाधिकारी भी हैं।
ये था मामला
एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, तीन अप्रैल को मिश्रौलिया थाने के धोबही गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के फारूक, गुलाम हुसैन व हदीसुल्लाह ने लोगों को बहला-फुसलाकर, धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हैं। उनके दबाव से गांव के एक परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और उसके सहयोग से उसकी तीन बेटियों को भी मस्जिद में ले जाकर नमाज पढ़ाई जा रही है। यह तीनों बहनें स्कूल में बुर्का पहनकर आ जा रही है। यही नहीं यह लोग उन्हें और उनकी पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। यह लोग कहते हैं कि इस गांव में सुखी नहीं रह पाओगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।