{"_id":"664d093467d86bd82605b2a4","slug":"net-will-establish-in-mandi-samiti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117866-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडी समिति पर बैरिकेडिंग के साथ जाली लगवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडी समिति पर बैरिकेडिंग के साथ जाली लगवाने के निर्देश
Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम, मतगणना की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैरिकेडिंग के साथ जाली लगवाने का निर्देश दिया। मंडी समिति में पूरे परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लग गया है। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य बचे हुए कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी प्राची सिंह, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन