फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal's Thapa defeated Vicky Pehlwan.

Siddharthnagar News: नेपाल के थापा ने विक्की पहलवान को चित्त कर दिया

Fri, 13 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nepal's Thapa defeated Vicky Pehlwan.
बिस्कोहर क्षेत्र के सोहना चौराहे पर आयोजित दंगल में जोर आजमाइस करते पहलवान। संवाद
- क्षेत्र के सोहना चौराहे पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। सोहना चौराहे पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। पहले दिन आयोजित मुकाबलों में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल की पहली कुश्ती जम्मू-कश्मीर के गनी पहलवान और हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चलता रहा, लेकिन अंततः गनी पहलवान ने शानदार पटखनी देकर सोनू को पराजित कर जीत हासिल कर ली। इससे पूर्व दंगल का उद्घाटन समाजसेवी इरफान मलिक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

दूसरा मुकाबला नेपाल के थापा पहलवान और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचकारी रहा। दोनों पहलवानों ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन थापा पहलवान ने अपने शानदार धोबी पाट दांव का प्रदर्शन करते हुए विक्की पहलवान को चित्त कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरी कुश्ती अयोध्या के बाबा गौरीशंकर और राजस्थान के मनीष पहलवान के बीच खेली गई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लंबे संघर्ष के बाद बाबा गौरीशंकर ने दमदार पटखनी लगाकर मनीष पहलवान को पराजित कर जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला सहारनपुर के साहिल पहलवान और मेरठ के सोनू पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में साहिल पहलवान ने बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए सोनू पहलवान को धूल चटा दी। दंगल के दौरान पहलवानों के हैरतअंगेज दांव-पेच और रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दंगल आयोजक मनीष सिंह क्रांतिकारी, नसीम राईनी, कान्हा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed