फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepali bus driver caught with 16 Bangladeshi passports, FIR lodged

Siddharthnagar News: 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ नेपाली बस चालक पकड़ा गया, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nepali bus driver caught with 16 Bangladeshi passports, FIR lodged
भारत नेपाल सीमा ककरहवा पर 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। स्रोत एसएसब
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी, पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम ने ककरहवा बॉर्डर पर सोमवार रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 16 बांग्लादेशी और दो नेपाली पासपोर्ट बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी जालंधर धामी नेपाल का निवासी है। जांच में पता चला कि वह पासपोर्ट को दिल्ली लेकर जा रहा था, जहां से बेलारूस का वीजा बनना था। अवैध तरीके से पासपाेर्ट लेकर जाने के मामले में मोहाना पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ककरहवा चौकी, एसएसबी 43वीं वाहिनी और कस्टम की संयुक्त टीम चेक पोस्ट ककरहवा पर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से दिल्ली भारतीय दूतावास के परमिट पर संचालित एक नेपाली बस को रोककर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस चालक के कब्जे से 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट, दो नेपाली पासपोर्ट बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम जालंधर धामी निवासी हरिपुर, जिला सरलाही, प्रदेश नंबर दो नेपाल बताया। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह पासपोर्टों को गंगबू बस स्टैंड, काठमांडू (नेपाल) से बस एजेंट के माध्यम से प्राप्त कर दिल्ली स्थित संयुक्त हिमालय यातायात प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली कार्यालय में पहुंचाने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बस में सवार सभी यात्रियों की जांच की गई तथा उनके पहचान पत्रों और यात्रा दस्तावेजों का मिलान किया गया। जांच के दौरान कोई भी यात्री संदिग्ध नहीं पाया गया और पकड़े गए पासपोर्ट से किसी व्यक्ति का मेल नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराष्ट्रीय दस्तावेजों के अवैध परिवहन और अवैध घुसपैठ से जुड़े संभावित नेटवर्क से संबंधित प्रतीत होने पर विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ एवं आवश्यक जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि वह बेलारूस के लिए वीजा के लिए लेकर जा रहा था। पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बरामद पासपोर्टों के संबंध में जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या अवैध मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा तो नहीं है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्टम निरीक्षक संजीव कुमार, ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, आरक्षी अनुराग तिवारी, एसएसबी एएसआई पी के गागटे, रविकांत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed