फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal sets up 44 check points on border

Siddharthnagar News: जांच और निगरानी बढ़ी...नेपाल ने भी सीमा पर 44 चेक प्वाइंट बनाए

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nepal sets up 44 check points on border
सिद्धार्थनगर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर जांच और निगरानी की व्यवस्था बढ़ा दी गई। आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस भी इसमें सहयोग कर रही है। नेपाल की ओर से महराजगंज से सटे सीमावर्ती इलाके में 30 और सिद्धार्थनगर से सटे क्षेत्रों में 14 चेक प्वाइंट बनाए हैं।
विज्ञापन

नेपाल से सटी जिले की 68 किलोमीटर लंबी सीमा पर जहां भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। वहीं, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस टीम भी अलर्ट है। जिले से सटे सीमावर्ती इलाकों में 14 चेक प्वाइंट बनाने के साथ ही होटल और लॉज पर रख रही है। सर्च ऑपरेशन चलाकर जांच कर रही है। एसएसबी के अलावा शोहरतगढ़ और नौगढ़ सर्किल के सीओ अपने- अपने क्षेत्र में थानाध्यक्षों और एसएसबी व पीएसी के साथ लगातार जांच और सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें नेपाल के सशस्त्र बल और लोकल थाने की पुलिस भी जुटी हुई है। शनिवार को नेपाल से जानकारी मिली कि सीमा से लगने वाले 14 चेक प्वाइंट पर 24 घंटे शिफ्टवार निगरानी शुरू कर दी गई है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल लगातार बार्डर पर गश्त कर रहीं हैं। चेक प्वाइंट से गुजरने वालों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed