फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal rajdhani

राजधानी और नामकरण प्रस्ताव पास करने को नेकपा ने जारी किया व्हिप

Mon, 05 Oct 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Nepal rajdhani
राजधानी और नामकरण प्रस्ताव पास करने को नेकपा ने जारी किया व्हिप
विज्ञापन

87 सदस्यीय प्रदेश सभा में नेकपा के हैं 61 सदस्य, दो पारित होने के लिए चाहिए 58 मत
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) प्रदेश नंबर पांच के संसदीय दल ने सरकार की ओर से लाए गए राजधानी एवं नामकरण संबंधी प्रस्ताव पास कराने के लिए प्रदेश सभा सदस्यों निर्देश (व्हिप) जारी किया है। पार्टी के सदन में 61 सदस्य हैं। प्रस्ताव पारित होने के लिए दो तिहाई यानी 58 मत चाहिए। मतदान में सभी सदस्यों के उपस्थित रहने के निर्देश से माना जा रहा है कि प्रस्ताव पारित हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी की हैसियत से उन्होंने विधायकों को सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव को पास कराने का निर्देश दिया। यह जानकारी नेकपा के मुख्य सचेतक भूमिश्वर ढकाल ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार दांग जिले के देवखुरी को प्रशासनिक राजधानी और लुंबिनी क्षेत्र को आर्थिक व पर्यटकीय राजधानी बनाने की योजना का निर्णय ले चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से राजधानी दांग देवखुरीका नाम लुंबिनी रखे जाने का प्रस्ताव पेश किया गया था। प्रदेश सभा में कुल सदस्यों की संख्या 87 है। प्रस्ताव पारित होने के लिए दो तिहाई यानी 58 मत की जरूरत है। प्रदेश सभा में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के 61 सदस्य हैं, व्हिप जारी होने से सभी सदस्य वोट देंगे। इनके अलावा नेपाली कांग्रेस के 19 और जनता समाज पार्टी के छह और राष्ट्रीय जनमोर्चा का एक सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed