फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Police Fire Eight Shots to Arrest Brown Sugar Smuggling Suspects Two Indians Injured,

नेपाल: ब्राउन शुगर तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाईं आठ गोलियां, दो भारतीय घायल; तीन गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान चाइनीज पिस्तौल से पांच और ब्रेडा पिस्तौल से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मौके से एक देसी पिस्तौल और उसमें इस्तेमाल होने वाला एक राउंड कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा करीब 500 ग्राम ब्राउन शुगर और दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
Nepal Police Fire Eight Shots to Arrest Brown Sugar Smuggling Suspects Two Indians Injured,
नेपाल के मोरंग जिले में पुलिस फायरिंग में घायल दो भारतीय नागरिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के मोरंग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आठ राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान गोली लगने से दो भारतीय नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पिस्तौल, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


मोरंग पुलिस के प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी डीएसपी मकेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार, गोली लगने से भारत के बिहार स्थित अररिया जिले के कुशाहा निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार बोसाक और कुटुमगंज निवासी 40 वर्षीय पुरन बोसाक घायल हुए हैं। दोनों के घुटने के नीचे गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए विराटनगर स्थित कोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके साथ मौजूद मोरंग जिले के रतुवामाई नगरपालिका-1 चुनिमारी निवासी 35 वर्षीय प्रमोद ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मिश्र के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी की विशेष सूचना पर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। रात करीब 9:30 बजे रतुवामाई नगरपालिका-6 शनिश्चरे में भारतीय नंबर प्लेट की बीआर 37 वी 3926 मोटरसाइकिल और बिना नंबर की दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आठ राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान चाइनीज पिस्तौल से पांच और ब्रेडा पिस्तौल से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मौके से एक देसी पिस्तौल और उसमें इस्तेमाल होने वाला एक राउंड कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा करीब 500 ग्राम ब्राउन शुगर और दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त थे। मामले की आगे जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed