फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neither will the pharmacist license suspended

फार्मासिस्ट न हुए तो निलंबित होगा लाइसेंस

Sat, 18 Jun 2016 12:06 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sat, 18 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Neither will the pharmacist license suspended
 बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के अब कोई भी दवा की दुकान नहीं खुलेगी। अगर दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं मिला तो दवा की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। इस संबंध में ड्रग विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी फुटकर दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति का शासनादेश है। मगर अक्सर दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं रहते हैं। ज्यादातर दुकानदारों के लाइसेंस किसी अन्य फार्मासिस्ट के नाम पर लेकर दुकान संचालन की शिकायत मिलती रही है।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए ड्रग विभाग ने अब फार्मासिस्ट की मौजूदगी को हर समय सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। सभी दवा विक्रेता दुकान पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। ऐसा न होने पर उनके लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रेट की दवाओं को रखने का निर्देश ः नेशनल फार्मा प्राइसिंग अथारिटी ने कई दवाओं के दाम कम किए हैं। ड्रग विभाग ने नए रेट वाली सस्ती दवाओं को दुकान में रखने का निर्देश दिया है। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि जिन दवाओं के रेट कम किए गए हैं, दवा विक्रेता उसे ही दुकान में रखें। पुराने रेट की दवाओं को कंपनी को वापस कर दें। उन्होंने निर्देश दिया कि फुटकर दवा कि दुकानों पर लाइसेंस, दवा का रख-रखाव, फ्रिज, क्रय-विक्रय अभिलेख, कैशमेमो पर मरीज का नाम और पता औषधि का नाम, मात्रा, बैच नंबर, एक्सपाइरी डेट का पूरा रिकार्ड रखा जाए। दुकान पर संबंधित लाइसेंस धारक का हस्ताक्षर भी कैशमेमो पर स्पष्ट रूप से रहेगा। कहा कि शासन से निर्देश के तहत जल्द ही दुकानों पर छापेमारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed