फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Necessary to control anger

क्रोध पर नियंत्रण करना जरूरी

Sat, 16 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Necessary to control anger
डुमरियागंज में निकाली गई श्रीराम सीता की झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में चल रहे श्रीशतचंडी महायज्ञ व संगीतमय प्रवचन के छठवें दिन शुक्रवार की रात अयोध्या धाम से आए कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को क्रोध पर नियंत्रण की नसीहत दी। कहा कि क्रोध पाप का मूल है।
विज्ञापन

मानव को क्रोध पर नियंत्रण पाने की समझ होनी चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम क्रोध की प्रतीक ताड़का का वध करते हैं। महाराजा जनक के धनुष यज्ञ में पहुंचकर शिव धनुष तोड़ते हैं। परशुराम के क्रोध को शांत कर उन्हें मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार ताड़का वध से भगवान परशुराम से मिलन तक श्रीराम कथा में कथा वाचक ने विभिन्न प्रसंगों के साथ-साथ राम विवाह तक के पहलुओं को छुआ। कथा को गति देते हुए व्यास पीठ से कथा मर्मज्ञ पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि युवा रूप में भगवान श्रीराम राजा जनक के धनुष यज्ञ की सूचना पाकर गुरू विश्वामित्र के साथ जनकपुरी की ओर चल पड़ते हैं। ऋषि पत्नी जड़वत आहिल्या का उद्धार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम अनुज, लक्ष्मण व गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। पंडित शास्त्री ने श्रीराम और सीता के विवाह का विस्तार से वृतांत सुनाया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बृजनंदन शुक्ल, हरिश्चंद्र शुक्ल, मनोज, संजय, प्रदीप, हरिशंकर, रामकिशोर, बालकृष्ण, रामकपिल शुक्ला, राप्ती शुक्ला, मुरली प्रताप और परिवेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed