फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ndrf trained for disaster management

एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए दिया प्रशिक्षण

Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ndrf trained for disaster management
एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शोहरतगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शोहरतगढ़ तहसील सभागार में बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ की संरचना, कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत से जानकारी दी गई।
उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) बटालियन ने आपदा से पूर्व और बाद में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। बाढ़ के दौरान जीवन सुरक्षा के लिए स्थानीय संसाधनों से रक्षक जैकेट बनाने का तरीका, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार तथा भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं में घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फ्रैक्चर को स्थायित्व प्रदान करने के बारे में बताया गया। जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामान स्ट्रेचर बनाने का तरीका समझाया गया। डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और बिजली से बचने का तरीका (दामिनी एप) बताया गया। इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सलाहकार आपदा प्रबंधन अनुपम शेखर तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधान, रोजगार सेवक, लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed