{"_id":"633885f2b145c51b1a6b581a","slug":"ncc-cadets-drove-sanitation-campain-near-water-source-siddharthnagar-news-gkp4524910196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने की जलस्रोत के आसपास सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने की जलस्रोत के आसपास सफाई
विज्ञापन
कपिलवस्तु बर्डपुर रोड स्थित नहर की साफ सफाई और जागरुकता कार्यक्रम में कुलपति ने एनसीसी कैडेट्स ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स ने की जलस्रोत के आसपास सफाई
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने शनिवार को पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत नहर के आसपास साफ-सफाई की। उन्होंने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया और मौके पर मौजूद लोगों को स्वच्छता अभियान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना सुखमय जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जलस्रोत के संरक्षण से हमें शुद्ध जल प्राप्त होगा। जीवन के लिए प्रकृति का संतुलन आवश्यक है। सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से हम नदियों, नहरों व तालाबों की साफ-सफाई कर कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं और आसपास की लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
कार्यक्रम में वित्त अधिकारी अजय सोनकर, 46वीं यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर से आए सूबेदार तरसेम, सूबेदार सीके राय, नायब सूबेदार विमल उपस्थित थे। एनसीसी के केयर टेकर ऑफिसर डॉ प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।