फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   navratri festival is celebrating

जीवन में समृद्धि लाता है नवरात्रि का पर्व : संजय

Sun, 02 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
navratri festival is celebrating
मन्नीजोत चौराहे पर आयोजित फलाहार वितरण कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय रायका स्वागत करते पूर् - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जीवन में समृद्धि लाता है नवरात्रि का पर्व : संजय
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर शनिवार देर शाम को हियुवा व भाजपा के लोगों ने फलाहार वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि नवरात्रि पर्व हम सबके जीवन में समृद्धि लाने का कार्य करता है।

नवरात्रि में फलाहार का अपना विशेष महत्व है। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर फलाहार का आयोजन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और गांवों में होना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि हिंदू समाज के लोग एकजुट रहें। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने क्षेत्रवासियों और पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ल, रमेश सोनी, महेश पांडेय, शत्रुघ्न सोनी, संतोष, शत्रुघ्न मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed