{"_id":"65bd2c78b3590d33030918f6","slug":"names-of-controversies-on-the-last-evening-of-siddharthnagar-mahotsav-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112310-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी शाम विवादों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी शाम विवादों के नाम
Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी शाम विवादों के नाम रही है। पंडाल में प्रवेश को लेकर जहां दो अफसरों में तनातनी दिखी। वहीं, प्रवेश को लेकर शुरू हुई बहस में तहसीलस्तर के प्रशासनिक अधिकारी को एक भाजपा नेता ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके अलावा शोर-शराबे के बीच भीड़ ने कुर्सियां तोड़ दीं। शुक्रवार को महोत्सव का विवाद चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
सिद्धार्थनगर महोत्सव 28 फरवरी को शुरू हुआ। उद्घाटन के दिन ही मंच पर चढ़ने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आए दिन पंडाल में प्रवेश को लेकर विवाद होता रहा। पांचवे दिन बृहस्पतिवार रात भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शो था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी भीड़ पहुंची थी। शो शुरू होते ही प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई। बताया जाता है कि यह देख एक अफसर पंडाल से बाहर निकले और दूसरे अफसर को कड़े लहजे में बोले लोग अंदर जा रहे हैं, क्यों नहीं रोक रहे हो। इस पर सामने वाले अफसर में कहा कि हर कोई पास दिखा रहा है, कैसे रोक दें। इस पर अफसर ने कहा कि पास वालों को भी रोको। इस बात पर दोनों में तनातनी हो गई।
वहीं, तहसील स्तर के एक प्रशासनिक अधिकारी पंडाल में जा रहे एक भाजपा नेता और उनके सहयोगियों को रोकने की कोशिश की। जब पास होने की बात आई तो प्रशासनिक अधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। इस पर बात बढ़ गई। तभी भीड़ के बीच भाजपा नेता ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद खूब शोर हुआ है। बेकाबू भीड़ ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं।