{"_id":"580f8ed94f1c1bc877bc33ba","slug":"nala-the-villagers-to-build-a-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर में सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। अर्द्धनिर्मित नाली को पाटकर जलनिकासी अवरुद्ध किए जाने से क्षुब्ध विशुनपुर हरी गांव के ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए। शाहपुर-सिंगारजोत मुख्य मार्ग पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए मानक के अनुरूप शीघ्र नाला निर्माण की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे त्रिलोकपुर थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर किसी जाम समाप्त कराया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर हरी में सड़क के दोनों तरफ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से नाला का कार्य करवाया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि नाला का कार्य मात्र 50 मीटर बचा था और गांव के कुछ लोगों ने नाली में मिट्टी डालकर पाट दिया गया।
इससे रोड किनारे रह रहे लोगों के घरों का पानी गिरना बंद हो गया। जलनिकासी अवरुद्ध होने से स्थिति बदतर हो गई है। गंदा पानी के दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने फागू विश्वकर्मा व कुलदीप पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे त्रिलोकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और नाला निर्माण पर सहमति बनाते हुए चक्काजाम को समाप्त करवाया।