फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   murder

खनन माफिया की शिकायत करने वाले की डंपर से कुचलकर हत्या

Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
खनन माफिया की शिकायत करने वाले की डंपर से कुचलकर हत्या
विज्ञापन

नेपाल के धनुषा जिले के मिथिला नगरपालिका वार्ड नंबर पांच का मामला
ग्रामीणों का आरोप, खनन माफिया ने योजना बनाकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नदियों से अवैध बालू खनन कर रहे माफिया के ऊपर एक युवक का डंपर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या की बात सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने राजमार्ग बंद कर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए टायर जलाकर प्रदर्शन किया। मामला नेपाल के धनुषा जिले के मिथिला नगरपालिका वार्ड नंबर पांच का है।
बताया जाता है कि धनुषा जिले के मिथिला नगरपालिका वार्ड नंबर पांच निवासी दिलीप कुमार महतो खनन माफिया के खिलाफ लगातार शिकायत कर रहा था। औरहि नदी से अवैध रूप से बालू और गिट्टी निकालने की शिकायत भी की थी। ग्रामीणों ने भी शिकायत करते हुए नेपाल प्रशासन को बताया था कि अगर इसी तरह खनन होता रहा तो पूरा गांव बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को उसी नदी की तरफ दिलीप अपने साथी रोशन यादव के साथ घूमने गया था। इस बीच अचानक एक डंपर ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांववालों ने पहुंचकर पश्चिम राजमार्ग को जाम कर दिया। साथ ही गांव के लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर इलाका प्रहरी कार्यालय ढलकेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया। डीएसपी रामेश्वर कार्की ने बताया कि डंपर इलाका पुलिस कार्यालय की गिरफ्त में है। ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया है कि युवक की योजनाबद्ध तरीके से खनन माफिया ने हत्या कराई है। इंस्पेक्टर रामकुमार यादव के मुताबिक पूरी तरह से नियोजित लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed