फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP's representative lying on the road in protest against the removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लेटे सांसद के प्रतिनिधि

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP's representative lying on the road in protest against the removal of encroachment
अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल लेट गए सड़क पर। स? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लेटे सांसद के प्रतिनिधि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार सुबह बाइक एजेंसी का चबूतरा टूटने से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सांसद के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सड़क पर लेटकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के अभियान का विरोध जताया। उन्होंने नगर पालिका पर मनमाने तरीके से एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं, नगर पालिका ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का दावा किया है।
नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन की तरफ से शहर में तीन दिन से अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह सिद्धार्थ तिराहे से पेट्रोलपंप तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत बाइक एजेंसी का चबूतरा तोड़ा गया। यह बाइक एजेंसी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की है। मौके पर पहुंचे एसपी अग्रवाल, चबूतरा तोड़ने का विरोध करते हुए वहीं सड़क पर लेट गए। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर नियम विरुद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने अभियान के तहत पेट्रोल पंप तिराहे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान तहसीलदार राम ऋषि रमन, सीओ शोहरतगढ़ हरिश्चंद्र, एसओ सदर तहसीलदार सिंह के साथ कपिलवस्तु, महिला थाने की पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार आरआर रमन ने कहा कि कार्रवाई पक्षपातपूर्ण नहीं हो रही है। वहीं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एसपी अग्रवाल शहर के जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उन्हें अतिक्रमण हटाने में सहयोग करना चाहिए। प्रशासन ने पक्षपात पूर्ण कार्रवाई नहीं की है। अतिक्रमण हटाने में समानता होगी। उन्होंने कहा कि तेतरी बाजार और पुराने नौगढ़ में स्थिति में अंतर है। पुराने नौगढ़ में सभी के मकान सड़क के अंदर आ जाएंगे। शहर के विकास के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed