{"_id":"63027cc2a3fc2a38c83869af","slug":"mp-laid-stone-for-road-siddharthnagar-news-gkp447768450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास
विज्ञापन
उसका-सोहांस सड़क का शिलान्यास करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास
उसका बाजार। सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को यूनियन बैंक चौराहे पर सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उसका सोहांस सुमाली सड़क एफडीआर (फुल डेप्थ रेक्लेमेशन) तकनीक से बनेगी।
सांसद ने कहा कि सड़क बनने से परसा, फुलवरिया, नगवां, बसवानपुर, चनरैया, उचहरिया, सोहांस कस्बा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही कार्यदाई संस्था से सड़क के गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत दी।
उसका बाजार से गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मिलने वाली उसका-मोहाना सड़क कई वर्ष से गड्ढों में तब्दील है। इस सड़क से लोग मोहाना और कपिलवस्तु के रास्ते नेपाल तक की यात्रा करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण 22 किमी की यात्रा लोगों के लिए बेहद कष्टदायक रहती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहले चरण में यह सड़क 12 करोड़, 74 लाख, 49 हजार की लागत से 11 किमी सोहांस सुमाली तक साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में हेमंत कुमार जायसवाल, ओंकार पांडेय, रामभरोस चौहान, रामसुरेश चौहान, अनूप सिंह, शिव शरण चौरसिया, जगदीश, रामदरश त्रिपाठी, सरोज शुक्ला, अरुण मिश्रा, मुरारी सिंह, रणजीत मौजूद रहे।