फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP hearing problams in chaupal

सांसद ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्या

Fri, 04 May 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
MP hearing problams in chaupal
बढ़नी के घरूआर में चौपाल को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़/परसा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड बढ़नी के ग्राम बसहिया, सिंहोरवा, गरडखा, घरूवार, खजुरिया शर्की में शुक्रवार को ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत भाजपा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी।  
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में योगी सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू किया है। बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार ने खूब पढ़ो आगे बढ़ो, स्वस्थ हो घर परिवार, रोशन हुआ प्रदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन, गड्डा मुक्त सड़क, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में बिजली समेत अन्य योजनाओं को गतिमान की है। सांसद ने कहा कि इससे पूर्व की सरकार में गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं नहीं सुनी जाती थीं। भाजपा सरकार जनता के सुख-दुख में बराबर का साथी है। इसलिए जिले के 14 ब्लॉकों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चौपाल के माध्यम से सरकार जनता की समस्याओं का जमीनी हकीकत जानना चाहती है। 
विज्ञापन

सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर नौड़िहवा में बानगंगा नदी से हो रहे कटान को स्थायी निदान दिलाने, गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। कार्येक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने बसहिया में ओमप्रकाश माली के घर से गांव में जाने वाली 250 मीटर सड़क आरसीसी कराने का वादा किया। कार्यक्रम में हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, साधना चौधरी, दल श्रृंगार दुबे, रामबरन यादव आदि ने भी संबोधित किया। वहीं, शिवबालक शुक्ल, विकास सिंह, अनिल अग्रहरि, विशंभर दुबे, मदनसेन सिंह, राजेंद्र यादव, रिम्मनाथ पाठक  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed