फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP from the hoop chowkidaars

चौकीदारों ने घेरा सांसद आवास

Wed, 01 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
MP from the hoop chowkidaars
सिद्धार्थनगर में चौकीदार संघ के सदस्यों ने निकाला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा, नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर चौकीदारों ने सांसद आवास घेर लिया। करीब एक घंटे तक आवास के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। सांसद को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े चौकीदारों को मनाने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने मोबाइल पर वार्ता की। उन्हें आश्वस्त किया सरकार को उनकी मांगों से अवगत कराएंगे। चौकीदारों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण चौकीदार संघ के बैनर तले लामबंद चौकीदार कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां बैठक कर रणनीति तैयार की। इसके बाद जुलूस लेकर अशोक मार्ग होते हुए उसका रोड स्थित सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर पहुंच गए। यहां सभा में वक्ताओं ने कहा कि चौकीदारों की स्थिति आजादी के बाद से ही दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

देश के अधिकतर राज्यों में चौकीदारों की स्थाई नियुक्ति कर दी गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में लगातार सेवा के बावजूद निर्धारित मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा। इससे परिवार के पालन-पोषण व जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार मानदेय के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह मिलता है, जो महंगाई के इस दौर में बहुत ही कम है। चौकीदार परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर हैं। चौकीदार बार-बार राज्य कर्मचारी घोषित करने की आवाज उठा रहे हैं, मगर प्रदेश सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही।
राज्य सरकार के उपेक्षात्मक रुख से चौकीदार आहत हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में नियुक्त सफाई कर्मी व नवनियुक्त कर्मचारियों के समान वेतन प्राप्त करना संवैधानिक अधिकार है, लिहाजा चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करते हुए सभी सुविधाएं व वेतन प्रदान किया जाए।

उन्होंने 10 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने संबन्धी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया। धरने के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। धरना-प्रदर्शन व जुलूस में जिलाध्यक्ष हरीराम यादव, रामानंद मौर्य, संतोला देवी, फूलचंद, अदालत, तौलन यादव, रामबीना पाल, अतहर बेग, हरिश्चंद्र यादव, प्रहलाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed