फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother and son returning from Devi darshan were crushed by truck, mother died, son injured

Siddharthnagar News: देवी दर्शन कर लौट रहे मां बेटे को ट्रक ने रौंदा, मां की मौत, बेटा घायल

Tue, 17 Oct 2023 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mother and son returning from Devi darshan were crushed by truck, mother died, son injured
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर राउत की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित रमवापुर राउत में मंगलवार सुबह देवी दर्शन कर लौट रही मां और बेटे को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के मल्हवार गांव निवासी रीता (45) पत्नी गोपाल मिश्रा उर्फ रसघोरन मंगलवार सुबह बड़े बेटे गोलू (16) के साथ बाइक से रमवापुर राउत गांव स्थित देवी के स्थान पर दर्शन गई थी। सुबह करीब नौ बजे दर्शन कर रीता बेटे के साथ बाइक पर बैठकर करीब पांच सौ मीटर ही पंहुची ही थी की पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में रीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल गोलू को निजी साधन से डुमरियागंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जल रहा है, जो पूरी तरह ठीक है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। मौके पर पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के आशा बहू के पद पर कार्यरत थी रीता

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर राउत में मंगलवार को सुबह ट्रक दुर्घटना में मृतका रीता (45)भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के अपने गांव मल्हवार में पिछले 15 वर्ष से आशा कार्यकत्री के पद पर तैनात थी। आशा के मौत की सूचना पर सिरसिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा मौके पहुंच परिजनों को सांत्वना दीएव हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

घायल गोलू, भोलू व बेटी बबली के सिर से उठा मां का साया, पूर्व मंत्री ने परिजनों ने बंधाया ढांढस

क्षेत्र के रमवापुर राउत में मंगलवार को सुबह हुई ट्रक दुर्घटना में मल्हवार गांव निवासी आशा बहू रीता (45) की मृत्यु के बाद घायल गोलू (16) बबली (14) व भोलू (12) के सिर से मां के आंचल का छाया उठ गया। गोलू का जहां इलाज चल रहा है, वहीं घर पर भोलू व बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। मां को पुकार बबली व भोलू दहाड़े मार रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे इटवा के पूर्व विधायक, पूर्वमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर से चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed