फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   More and more people become members of Kalanamak Board: DM

अधिक से अधिक लोग बने कालानमक बोर्ड के सदस्य : डीएम

Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
More and more people become members of Kalanamak Board: DM
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कालानमक एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन कृषक उत्पादन संगठन की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कालानमक के उत्पादन सहित अन्य बिंदुओ पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सभी एफपीओ से अपील करते हुए कहा कि काला नमक बोर्ड के सदस्य बने। जिसकी आजीवन सदस्यता शुल्क 10 हजार रुपये तथा सामान्य सदस्य के लिए एक हजार तीन वर्ष के लिए निर्धारित है। अधिक से अधिक लोग काला नमक बोर्ड के सदस्य बने। जिससे काला नमक का उत्पादन एवं निर्यात अच्छे ढंग से हो सके। उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया गया कि जनपद में 45 एफपीओ कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एफपीओ की मानीटरिंग के लिए उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए। सभी एफपीओ को नाबार्ड की कृषि अवसंरचना निधि, एएमआईए एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर के बारे में लाभ लेने के लिए भी अपील की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed