फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   molestation case registered

लेखपाल पर ग्राम प्रधान से छेड़खानी का केस दर्ज

Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
molestation case registered
कठेला समय माता थाने के गेट के सामने प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लेखपाल पर ग्राम प्रधान से छेड़खानी का केस दर्ज
विज्ञापन

तुलसियापुर। बाढ़ राहत पैकेट के वितरण के दौरान एक गांव में हुआ विवाद तूल पकड़ लिया है। लेखपाल की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, तो मंगलवार को प्रधान संघ के लोग धरने पर बैठ गए। आखिरकार, लेखपाल के खिलाफ भी ग्राम प्रधान से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान ने कठेला समय माता थाने में 23 अक्तूबर को तहरीर देकर गांव में तैनात हलका लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान ने तहरीर में बताया कि गांव में बाढ़ राहत पैकेट का वितरण हो रहा था। इसी बीच लेखपाल ने उससे छेड़खानी की। उधर, हल्का लेखपाल ने भी गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर युवक के खिलाफ एससी, एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज प्रधान संघ के लोग मंगलवार को कठेला समय माता थाने के सामने धरने पर बैठ गए। प्रधान संघ के इटवा ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरने में पीड़ित महिला ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शामिल ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों ने इटवा एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ भी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ नारेबाजी की। मामले की जानकारी होने पर सांसद जगदंबिका पाल ने डीएम संजीव रंजन से बात की। इसके बाद इटवा एसडीएम विकास कश्यप, तहसीलदार धर्मवीर भारती व सीओ जयराम भी धरना स्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों से बात कर हलका लेखपाल के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद धरना समाप्त हुआ।

इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, कामरान अहमद, सुरजीत, रईश, अनवर अली, रामविनेश, अब्दुल्लाह बुखारी, रामानंद, इरशाद, आसिफ, कुलदीप मिश्र आदि मौजूद थे। कठेला समय माता थाने के एसएचओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed