फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti: Awareness ignited across the district

मिशन शक्ति : जिले भर में जलाई जागरूकता की अलख

Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Awareness ignited across the district
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जिले के सभी थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित हुआ। महिला थाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बांसी, खेसरहा, गोल्हौरा, पथरा बाजार, त्रिलोकपुर सहित अन्य थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम महदेवा तिवारी और थाना कपिलवस्तु के ग्राम तिलकपुर में सम्मेलन कर महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना शोहरतगढ़ की टीम ने रामकुमार खैतान बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को एंटी रोमियो अभियान, नए कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। थाना ढेबरुआ और गोल्हौरा की टीमों ने प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

थाना बांसी की टीम ने रतन सेन डिग्री कॉलेज, थाना खेसरहा की टीम ने ग्राम पगारे, थाना पथरा बाजार की टीम ने ग्राम मनिकौरा तिवारी व मदरसे जबकि थाना त्रिलोकपुर की टीम ने ग्राम गोविंदपुर में महिलाओं व बालिकाओं के बीच संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed