{"_id":"622785afa01af80dc36aea3c","slug":"mission-indra-dhanush-children-reveals-rally-siddharthnagar-news-gkp4293168194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण के लिए बच्चों ने किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण के लिए बच्चों ने किया प्रेरित
विज्ञापन

परसा। मिशन इंद्रधुनष के तहत वंचित बच्चों, गर्भवती के टीकाकरण की मुहिम के प्रति जागरुकता के लिए छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को रैली निकाली। इस दौरान वंचित लाभार्थियों से शत-प्रतिशत टीका लगवाने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने रैली के जरिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के नेशनल कैडेट कोर व स्काउट गाइड की ओर से सघन इंद्रधनुष मिशन के तहत टीकाकरण के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी और दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को जरूरी टीकाकरण कराने के लिए अभिभावकों को जागरुकता लाने की अपील की गई। बच्चों ने कहा कि छूटे हुए सभी बच्चों का टीकाकरण समय से हो, इसके लिए माता पिता अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करा लें। रैली विद्यालय से निकलकर तुलसियापुर चौराहे पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक होते हुए वापस लौटी। बढ़नी पीएचसी के एमओआईसी डॉ. एसके पटेल ने रैली के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों से कहा कि असावधानी बरतने पर मां व बच्चे को के सेहत को भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए समय पर टीकाकरण को अवश्य कराएं।
रैली में प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, यूनिसेफ के राजन मिश्र, टीकाकरण अधिकारी राजकुमार, आशाराम यादव, संत प्रसाद निषाद, बालगोविंद यादव, धनंजय पाठक, रामकिशोर, विश्वनाथ यादव, सुमेरु गिरि, संदीप पांडेय, कन्हैया लाल यादव, सुनील यादव, रीना पांडेय, साधना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।