{"_id":"61992e84f5cd4d0edd0083b7","slug":"missing-woman-with-two-children-found-in-bihar-siddharthnagar-news-gkp4170481171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के साथ लापता महिला बिहार में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के साथ लापता महिला बिहार में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों के साथ लापता महिला बिहार में मिली
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज से तीन सप्ताह पूर्व दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बिहार से ढूंढ निकाला। उन्हें शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाक्षेत्र के नासिरगंज निवासी भवानी शंकर ने अपनी पत्नी व दो बच्चों के लापता होने की सूचना 26 अक्तूबर को खेसरहा थाने में दी थी। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
उसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम व डीसीआरबी की मदद ली। फिर महिला का दोनों बच्चों के साथ बिहार के पूर्वी चंपारण में होने का पता चला। एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भवानी शंकर को बुलाकर पत्नी व दोंनो बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है।