{"_id":"6a27174b5dae70935c0fc3b0","slug":"missed-the-exam-scrambled-for-travel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159455-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षा से छूटे, यात्रा के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षा से छूटे, यात्रा के लिए मारामारी
Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर के परिसर में विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : मोनिका कुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले के सिद्धार्थनगर और बांसी डिपो पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा छूटने के बाद के बाद दोपहर एक बजे कड़ी धूप में बस पकड़ने में बच्चों को सीट के लिए परीक्षा देनी पड़ी। बस तो थी, लेकिन सीट न मिलने पाए इस डर में चढ़ने में धक्का-मुक्की की स्थिति रही। कमोबेश शाम को भी यही हालात रहे। सुबह अन्य जनपदों में परीक्षा देने के लिए जिले से निकलने वाले बच्चों की रोडवेज पर भीड़ देखने को मिली। हालांकि, रोडवेज कुल 45 बसों को लगाया है। दूसरी राहत यह रहा कि किराया आधा होने से काफी राहत महसूस किया।
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं और तीन दिन में 22 हजार से अधिक बच्चों की जनपद में परीक्षा देनी है। जनपद से भी बड़ी संख्या में तीन दिन में बच्चे अलग-अलग जनपद में परीक्षा देने जा रहे हैं। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रोडवेज की ओर से किराया आधा कर दिया गया है। बच्चों की सुविधा के लिए कुल 45 बसों को लगाया गया है। सोमवार को दोपहर परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज स्टेशन सिद्धार्थनगर में हाल जानने के लिए टीम पहुंची। बसों की संख्या तो थी लेकिन करीब एक से दोपहर दो बजे के बीच एकाएक रोडवेज पर परीक्षा से छूटने के बाद काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए। सिद्धार्थनगर डिपो पर जनपद मुख्यालय के चार सेंटर के बच्चों के केंद्र में था। उसका, बर्डपुर और पुरानी नौगढ़ और सनई स्थित परीक्षा केंद्र के बच्चों को यहीं से निकलना था।
रोडवेज पर बस में चढ़ने की होड़ नजर आई। संतकबीनगर के रमेश ने कहा कि बस से किराया आधा है इसलिए इसी से जा रहे हैं। आते समय भी सीट मिल गई थी। वहीं, कुशीनगर से आए रोहन यादव और मुनीष ने कहा कि रात्रि में पहुंच गए थे। रात काटने में परेशानी हुई। समय से घर पहुंच जाएं, इसके लिए रोडवेज पहुंच गए। हालांकि, बस होने से आसानी से सीट मिल गई। वहीं, रीना यादव ने कहा कि हमें सीट में वरीयता रही। वहीं, बांसी कस्बे में दो परीक्षा केंद्र बने थे। वहां पर भी रोडवेज पर बच्चों की ही भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
एआरएम रोडवेज सिद्धार्थनगर वीके गंगवार ने बताया कि बसों की कोई कमी नहीं थी। जगह-जगह पर बस लगी थी, जिससे यात्रियों को दिक्कत न होने पाए। अभ्यर्थियों की सहूलियत को लेकर विशेष ध्यान दिया गया।
-- -
लग गया जाम
सिद्धार्थनगर रोडवेज स्टेशन शहर के बीच में है। अभ्यर्थियों के डिपो पर पहुंचने के बाद रोडवेज से जब बस निकलने लगी तो जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद काफी देर तक सिद्धार्थ तिराहा से लेकर रोडवेज स्टेशन तक जाम की स्थिति रही। इससे आम लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के लोग मुस्तैद रहे। देखते ही जाम को समाप्त करवाए, जिससे बस आगे बढ़ी और आवागमन फिर सुचारु रूप से शुरू हो गया।