फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minister's convoy stopped for the road

सड़क के लिए मंत्री का काफिला रोका

Sat, 19 Mar 2016 12:04 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sat, 19 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minister's convoy stopped for the road
रोड - फोटो : अमर उजाला
तीन साल से खराब रोड का दंश झेल रहे लोगों ने शुक्रवार को कपिलवस्तु जा रहे केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के काफिले को रोक दिया। हुसैनगंज के लोगों ने जब अपना दर्द बयां किया तो तो मंत्री ने माना कि पांच मिनट के सफर में ही उन्होंने यहां का दर्द महसूस कर लिया है। उन्होंने विभागीय मंत्री से वार्ता कर जल्द ही रोड को बनवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने कपिलवस्तु संग्रहालय का उद्घाटन करने जा रहे पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा का काफिला संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोक लिया। आमजन की परेशानी को पूछने के लिए मंत्री गाड़ी से नीचे उतर गए।
विज्ञापन


इस दौरान संजीव ने कहा कि तीन वर्ष से ऐसी ही सड़क है। कई बार शासन व प्रशासन से दुखड़ा कहा गया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। नागरिकों ने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए सड़क जाम भी की, पर निजात नहीं मिला। ठेकेदार ने रोड पर गिट्टी व मिट्टी डाल कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी गाड़ियों के गुजरने के समय आए दिन लोग गिट्टी उछलने से घायल होते रहते हैं। वहीं मिट्टी उड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। व्यवसाय चौपट हो गया है। इससे निजात दिलाएं। मंत्री महेश शर्मा ने साथ में खड़े हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि पूरा विवरण लिख कर दें।


लोगों से ठेकेदार के बाबत पूछा कि काम कौन करा रहा है। बात कर लोगों ने एक स्वर में ठेकेदार का नाम भी बताया। आगे कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से बात करके दस दिनों के भीतर रोड को दुरुस्त कराया जाएगा।  अगम श्रीवास्तव, उमेश साहनी, सुखराज यादव, अली जान, अज्जी, मुबारक, अभिनव सिंह, सुनील जायसवाल, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद इद्रीश, गुलाम अली, सारिक मोइद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed