फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mini kit of mustard given to farmers

किसानों में वितरित हुई सरसों बीज की किट

Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
mini kit of mustard given to farmers
लोटन ब्लॉक में सरसों की मिनी किट बांटते सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष गिरि। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों में वितरित हुई सरसों बीज की किट
विज्ञापन

लोटन। कृषि विभाग की ओर से सरसों बीज की मिनी किट शनिवार को साधन सहकारी समिति बनियाडीह में वितरित की गई। पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत 35 किसानों को ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह ने किट का वितरण किया।

एडीओ कृषि संतोष गिरि ने बताया कि लोटन ब्लॉक में सरसों की 200 मिनी किट आई है। इसका वितरण स्थानीय बाजार के गोदाम पर पंजीकृत किसानों का आधार कार्ड देखकर किया जाएगा। यह किट किसानों को सैंपल के तौर पर दी जा रही है। इस समय सरसों की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है। किसान अपने खेतों में पलाव, आवश्यक खाद व दूसरी तैयारी कर सरसों की बुआई कर सकते है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग व प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं से उनकी आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान अरविंद पांडेय, महबूब खां, जीतनरायन, प्रदीप मोदनवाल, नटराजन सिंह, लवकुश सिंह, दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed