{"_id":"670ebe60171998bfe6023d04","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-one-serious-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-125719-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-रिक्शा की चपेट आने से अधेड़ की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-रिक्शा की चपेट आने से अधेड़ की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
सकारपार। बांसी-धानी मार्ग स्थित गोहर चौराहे पर मंगलवार को अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक और शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी बांसी भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्राम भरमा निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय (49) सुबह दस बजे के करीब गोहर चौराहे पर पैदल दवा लेने गए थे। वह दवा लेकर लौट रहे थे कि अचानक सकारपार से बांसी की तरफ आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
ई रिक्शा की चपेट में आकर लक्ष्मीकांत पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा में सवार बेलबनवा गांव निवासी राम सरन (55) भी चोटिल हो गए। एंबुलेंस के आने में विलंब होता देख परिजन घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बांसी ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने लक्ष्मीकांत पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल राम सरन का प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली के प्रभारी राम कृपाल शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद