फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mercury falling every day, havoc of cold increased

Siddharthnagar News: हर दिन गिर रहा पारा, बढ़ा ठंड का कहर

Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury falling every day, havoc of cold increased
रेलवे स्टेशन के पास जल रहे अलाव के पास ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हर दिन गिर रहा पारा, बढ़ा ठंड का कहर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को लगातार चौथे दिन अत्यधिक ठंड का दिन दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के कारण छह दिन से हर दिन पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम पारा लगातार लुढ़कने से जिले में ठंड का कहर बढ़ गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक सीजन में शनिवार सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 9.8 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे हो गया है। दिन रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री सेल्सियस अंतर होने से गलन बढ़ गई है। आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में गिरावट हुई और धूप नहीं होने के कारण दिन का तापमान भी कम हो गया। इस कारण ठंड से परेशानी और बढ़ गई। मरीज, बच्चों और बुजुर्गों के अलावा अन्य लोग भी घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। दिन में घना कोहरा नहीं था, लेकिन कोहरे की बूंद रिमझिम बारिश की तरह टपक रही थी। बाहर के अलाव की आंच में कुछ देर हाथ सेकने के बाद लोग घर में घुस गए ताकि ऊपर की ठंड से हाल बेहाल न हो। ठंड के कारण प्रमुख बाजारों में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। लगातार चौथे दिन अति शीत दिवस दर्ज हुआ।
बिजली के फाल्ट से नहीं काम आया हीटर
सिद्धार्थनगर। बिजली घर नौगढ़ में फाल्ट के कारण शनिवार को दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण रूम हीटर और ब्लोअर के सहारे ठंड से बचने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लोग अलाव लिए लकड़ी और कोयले की तलाश करने लगे।

शहर में सुबह 8 बजे बिजली कट गई और दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। कुछ देर बाद ब्लास्ट के साथ आपूर्ति ठप हो गई और उसके बाद शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। ठंड में बिजली कटौती से लोग परेशान नजर आए।
बिजली निगम के एसडीओ गौरव शुक्ला ने शाम 6 बजे बताया कि बिजली घर में फाल्ट सुधारने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
31 दिसंबर 22.9 8.6
1 जनवरी 14.6 11.9
2 जनवरी 15.3 13.1
3 जनवरी 13.2 10.5
4 जनवरी 11.5 9.2
5 जनवरी 10.8 8.9
6 जनवरी 13.5 8.5
7 जनवरी 8.6 7.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed