{"_id":"656e362aac0b50c3ae08cfd7","slug":"mercury-dropped-due-to-drizzling-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-9311-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश से गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड और कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश से गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड और कोहरा
Tue, 05 Dec 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को पड़ी रिमझिम फुहारों के कारण मौसम ठंड हो गया है। ऐसे में लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े बढ़ गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रिमझिम फुहारों के कारण के ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है। बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं किया गया। दिन भर में मौसम ने तीन बार मिजाज बदल दिया। सुबह धूप निकली थी और कम ठंड का अहसास हुआ। दोपहर 12 बजे बादल छा गए और नमी भरी पूर्वा हवा से ठंड बढ़ गई। जो लोग सुबह का मौसम देखकर बिना गर्म कपड़े पहने बाहर निकले थे, उन्हें ठिठुरना पड़ा। उसके बा शाम तक बादल छाए रहे और ठंड का असर रहा। शहर नेपाल बॉर्डर के खुनुवां सहित अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, उसके बाद शहर में भी रिमझिम फुहारे पड़ी और मौसम और ठंड हो गया। इस बदले हुए मौसम का असर ऐसा रहा कि देर रात चहल पहल रहने वाले हाइडिल तिराहा और सिद्धार्थ तिराहे पर शाम को कम लोग दिखाई दिए। लोग काम धंधे से फुर्सत पाए तो सीधे घर चले गए।
7.5 डिग्री गिरा पारा तो बढ़ी ठिठुरन
जिले में बादल बारिश से सोमवार को दिन के तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.8 एवं न्यूनतम तापमान15.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार रात में बादल के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया था, जबकि दिन में तापमान कम हो गया। मंगलवार से दिन का तापमान कुछ बढ़ेगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अब और बढ़ेगी ठंड
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ ही मौसम साफ़ हो जाने के कारण पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।